# अपने पराये
अश्क का दरीया, और साँसो के छाएं थे कोहरे
उदास मन और टूटा हुआ दिल, बैठे थे किनारे
चेहरे पर घुंगट था, दिल पे थे शर्म के पेहरे
कानो कीं बालीयाँ डोल रही थी, पर कान थे बहरे
चुप्पी थी होटों पर, दिल में थे आरमान डरे-डरे
अपने तो चल दिये थे दबे पैर, अजनबी हुए थे ठहरे
घोडीयों पर सवांर थे, सेहरा बान्धे अनजान से चेहरे
और न जाने कहाँ गुम थे, जो जान से थे प्यारे
कौन अपना कौन पराया, सवाल ही थे बादलों से घेरे
चेहरे पे मुस्कान थी, और आँख थे भरे भरे
सुखा हुआ खून था, पर अभी जख्म थे गहरे
झुटें वादों के खन्जर, जो दिल में थे उतरे
नयी सुबह होने को थी, और छा रहे थे बादल अंधेरे
मन की नैया डूब रही थी, पर मचल रही थी लहरे
गैरों की नजर से देखो, तो हसीन थे सारें नजारें
गुम-सुम माँझी, चुप था साहिल, बह गये थे मेरेही सहारे
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment