Wednesday, 26 May 2021

हिन्दी कविता

# तुम

तुम्हारा चेहरा, चेहरा नही आईना है
दिखता भी है, दिखाता भी है
निर्मल झिल सा, मेरे दिल का हाल हो
या फिर तुम्हारे दिल की बातें
सब साफ-साफ बता देता है

खूबसूरत फूल सा बदन है तुम्हारा
छुई-मुईसा, महकता भी है, महकाता भी है
थोडी सी बेपरवाही क्या हुई के सिमट गया,
प्यार से छु लो तो खिल जाता है
सारा जहाँ महकाता हैं

शमा की तरहा उजागर हो तुम
जलती भी हो, जलाती भी हो
तुम्हारी चाह में कोई पास आये
और परवानों सा जल जाये
ये कैसी मुहोब्बत करती हो तुम

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment