Monday, 31 May 2021

हिन्दी गीत

# मलाल

*हसिन है, हसिन है, जिन्दगी हसिन है
जीना ही है खुदा की बन्दगी, येे बन्दगी कमसिन है
आँखों में नूर है, होटों पे मुस्कान है
फिर भी कहना आसान है, दिल में क्यों मलाल है

गीले-शिकवे भी हैं, और चाहनेवालें भी हैं
उलझनें हैं सुलझाने, यही तो इम्तहान है
पैर चल रहे हैं, हाथोंको काम है
फिर क्या सवाल है, इतना क्यों बवाल है
(Repeat *)

दिल मे करार है, होटों पे रब का नाम है
चेहरे पर सुकून है, कुछ कर जाने का जुनून है
तन में नई जान है, मन मे कईं आरमान हैं
तेरी जिन्दगी मिसाल है, और तू बेमिसाल है
(Repeat *)

बाहों मे प्यार है, साथ तेरे यार है
आँगन मे खिलती मुस्कान है, घर में दुलार है
रिश्ते हैं, नाते हैं, नातों में सारे खुशहाल हैं
ये जिन्दगी तेरी माला-माल है, बाकी सब कंगाल हैं
(Repeat *)

जिन्दा है तो खुशियाँ हैं, परेशानियाँ भी हैं
जवानी का जोश है, जिम्मेदारी का होश है
इक दिन सबको जाना है, फिर क्यों डर के जीना है
सेहत कमाल है, अपनोंका भी खयाल है
(Repeat *)

ये जिन्दगी कुछ सासों की सौगात है
क्या कुछ ना मिला इस जिन्दगी से
फिर भी लोग पुछे क्या हाल है
और क्या मांगे किसे, अपनी क्या मजाल है
(Repeat *)

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment