# केसर पुरवाई
*देखो देखो वो आई... देखके यूँ शरमाई...
गालों पे है छाई... जैसे केसर पुरवार्ई...
हाय... हम तो युहीँ लूट गए भाई...
माना के होते है प्यार में अक्षर ये ढाई
वो आए तो लगे जैसे गुलशन में बहार है आई
जुल्फें बिखराएं तो लगे सावन की घटा है छाई
वो झील की गहराई, मानो नीली आँखों में समाई
खिल-खिलाती हँसी, जैसे कानों में गूँजे शहनाई
(Repeat *in chorus)
बारात लेके आउंगा, तेरे घर वालों से होगी बिदाई
सच कहूं ना माने कोई, तो बन जाउ मै घर जमाई
इक बार जो चाहा है, फिर कैसे सहु तुमसे जुदाई
भले इक तरफ हो दुनिया सारी, और दुजी ओर तेरी खुदाई
(Repeat *in chorus)
दुध सा गोरा बदन है, मस्का कहुं या मलाई
सुर्ख होटोंकी मिठास जैसे चख ली कोई मिठाई
जब मैं घुन्गट उठाऊ अगर वो ले अंगडाई
बावला बन जाऊ मैं जो ओढ ले फिर वो रजाई
(Repeat *in chorus)
मुहोब्बत है या है सनम हरजाई
बहोत करवाया इंतजार तब जाके है आई
पल-पल का हिसाब लूँगा, अब चुकाएगी पाई-पाई
अब तो उसे सिर्फ मैं बचा सकू या फिर बचाए साई
(Repeat *in chorus twice to fade)
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment