Saturday, 15 May 2021

हिन्दी गाना

# शादी या बर्बादी

सुहागरात अभी हुई ही नही,
के मेहंदी का रंग छूट गया

इष्क का नशा अभी उतरा नही
के हीर से नाता टूट गया

शायद वो शादी नही, थी बर्बादी
किसी की किस्मत थी फूटी,
और आदमी था आबाद लूट गया

जाम पिते-पिते मानो,
जहर के घूँट पी गया

सुकून से सोने वाला बंदा,
जिन्दगी से उठ गया

शायद वो शादी नही, थी बर्बादी
किसी की किस्मत थी फूटी,
और आदमी था आबाद लूट गया

गुन्घट अभी उठा ही नही,
के बिरहा की आग में कोई जल गया

प्रीत में कोई अंग थका ही नही,
के मित ने मुहँ फेर लिया

शायद वो शादी नही, थी बर्बादी
किसी की किस्मत थी फूटी,
और आदमी था आबाद लूट गया

ना उसने रोका, ना वो रुक पाई
मानने-मनाने में रात युहीँ बित गई

रीत-रिवाज में चाहत की गाडी छूट गयी
बैठे-बैठे जिन्दगी की अमानत ही रूठ गयी

शायद वो शादी नही, थी बर्बादी
किसी की किस्मत थी फूटी,
और आदमी था आबाद लूट गया

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment