# फिर मिलेंगे
दुख है, निराशा है, जुदाई है, अगर कहो अलविदा
फिर मिलेंगे में प्यार है, आस है, जीने का है एक वादा
जिंदगी एक प्याली है
जहां खुशी भी है और गम भी है आधा-आधा
*चौदवी का चाँद या गुलाब कली सी है तुम्हारी आदा
अधुरेपन की इस खुबसूरती पर ये दिल है फिदा
जाना हो तो शौक से जाना, बिरहा में दिल को तडपाना
हमे अब आता है दूर रहके सब दुख सहना
पर हमेशा कहना फिर मिलेंगे, कभी ना कहना अलविदा
हस लेंगे, रो लेंगे, सारे गम हस के सहेंगे
खुशियाँ होगी कभी कम, कभी ज्यादा
दिल से चाहेंगे तो हर चिज पाएंगे
कभी टूट के बीखरे तो फिर से जुड़ेंगे, ऐ खुदा...
पर हमेशा कहना फिर मिलेंगे, कभी ना कहना अलविदा
(Repeat*)
सोला हजार एक सौ आँठ बार रचा के शादियाँ,
सत्यभामा और रुक्मिणी के बिच बट गया
कान्हा भी आधा-आधा
बिरहा में तड़पे वो भी होके भगवान,
प्यार मे गाते रहे राधा-राधा...
पर हमेशा कहना फिर मिलेंगे, कभी ना कहना अलविदा
(Repeat*)
मिलन को तरसा है ये दिल,
अब मिलें हो तो होना ना कभी जुदा
खत्म हो पास आना और दूर जाना,
दिल मे ऐसे ही समाए रहना
पर हमेशा कहना फिर मिलेंगे, कभी ना कहना अलविदा
(Repeat*)
आदमी हूँ सीधा-साधा,
फिर मिलने का हमे करना ये वादा
प्यार की रस्म निभाना कभी ना कहना अलविदा
प्यार किया है, जनम-जनम का साथ निभाएँगे
मर कर भी साथ जिएंगे, अगले जनम हम फिर मिलेंगे
पर हमेशा कहना फिर मिलेंगे, कभी ना कहना अलविदा
(Repeat*)
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment