Wednesday, 30 June 2021

मराठी गीत

# समुद्र मंथन

मी सहज बोललो करावे सर्वांनी एकदा चिंतन,
पुन्हा हाती घ्यावे कराया समुद्र मंथन

देव-दानवां बोलवावे फिरुनी या भूतलावर,
परी संशय दाटतो मनी, घेईल का कुणी मनावर

आणि जमलेच सारे एक होऊन,
तर निघेल का अमृत समुद्र मंथनातुन

मागल्या वेळी देवांचा देव महादेव,
होता पचवायास हलाहल

यावेळी कोण होइल नीलकन्ठ,
कोण येईल पुढे चल-अचल

भगवान विष्णूनीं होउन कुर्म अवतार,
मंथनास अंगावर घेऊन केले होते स्वप्न साकार

मेरू पर्वतास मन्थनी आणि
वासुकीला बनवले होते नेती

आता मनुष्य पण राहणार नाही मागे,
तिन-तिगडा, काम बिगडा अशी होइल का स्थिती

अन झालेच मंथन तर निघतील का हो चौदा रत्न
आणि निघालीच तर ती मिळवाया कोण करील किती यत्न

कोण घेईल विष अन कोणास मिळेल अमृत,
कुणा-कुणाचे शिर उडेल अन कोण राहिल शाबूत

प्रश्नच प्रश्न आहेत उत्तर मात्र नाही,
कदाचीत आधी करावे लागेल विचार मंथन
मगच नीट होइल समुद्र मंथन!

©मनमित 2021
........

मराठी गाणे

# गाणी मना-मनातली

तारुण्यात येता-येता,
ह्रदयी जागली प्रित
छंद कवितेचा मज जडला,
जेंव्हा लाभला तुझ्या सारखा मित

सुर जुळले तुझ्या सवे,
झाली त्यांची गोड गाणी
श्वासात गुंतले श्वास आपुले,
नसता काहीच ध्यानी-मनी

रंगू लागल्या प्रत्येक मैफिली,
सत्यात उतरली एक प्रेम कहानी
गाऊ लागली मग दुनिया सारी,
ही गाणी तुझ्या-माझ्या मनातली

आसमंतात दरवळला केवडा,
जशी उमलली कळी बनातली
अलगद तुझ्या कुशित शिरता,
रम्य जाहली पहाट माझ्या जीवनातली

©मनमित 2021
........

Friday, 25 June 2021

हिन्दी शायरी

# अक्सर
दिल और दिमाग मे बनती नही अक्सर,
एक धरती है तो दुसरा है अम्बर।
पर दोनो ही मेरे है दुलारे,
एक हारे तो दुजा भी हारें।
........

# अदालत
दिल आये ऐसी है नजाकत,
बनाने वाले की माननी होगी शिद्दत।
हर चाहनेवाले की पूरी हो जाये मन्नत,
जब प्यार के कचेरी मे दिलों की चले अदालत।
........

# जुर्म
तुम बाहों में हो तो हर रात रंगीन है,
तुम साथ नही तो जीना भी जुर्म, संगीन है।
तुम्हारे होते किसी और की तारिफ करु,
ये सिर्फ तुम्हारी नही पुरे कायनात की तौहिन है।
........

# खुदा
एक दिन रब मिला मुझे,
कहने लगा ऐसे मायुस ना हो पगले।
जिन्दगी मे अगर सबको सबकुछ मिल जाता,
तो हर शक्स खुदा नही बन जाता।
........

# पत्थर दिल
यूँ पत्थर दिल सुनते-सुनते,
मोम सा पिघल गया ये दिल।
नजरों से तीर चलाते-चलाते,
इल्जाम हमी पर लगा गया कातिल।
........

# साथ
मैने कहा सुन मेरे मनमीत,
आज अकेले रहने को दिल करता है।
उसने कहा जिस बला से हम दिल चुके है,
वो तो तब से उसी के साथ रहता है।
........

# कुत्ते-कमीने
कुत्ते-कमीने कहनेवाले,
जिगरी दोस्त ही हो सकते है साले।
वरना वो जो पिते हैं जाम,
और उगलते है जहर के प्याले।
........
©मनमित 2021

Wednesday, 23 June 2021

हिन्दी गीत

# तुम बिन

*जिन्दगी में तुम हो, बंदगी में भी तुम ही
ख्वाबों में तुम हो, बाहों में भी तुम ही
**तुम बिन खाली लगती है ये जिन्दगानी
सच हो या हवाँ हो, पता नही तुम मेरी क्या हो

आशिकी में तुम हो, मौसिकी में भी तुम ही
जामों में तुम हो, शामों में भी तुम ही
दिल्लगी में तुम हो, दिल की लगी में भी तुम ही
फरियादों में तुम हो, इल्जामों में भी तुम ही
(Repeat **)

कलियों की नादानी में तुम हो,
फूलों की ताजगी में भी तुम ही
दिल की सादगी में तुम हो, आवारगी में भी तुम ही
रवानगी में तुम हो, मौजुदगी में भी तुम ही
राहों में तुम हो, मन्झिलों में भी तुम ही
(Repeat **)
(Repeat *&** to fade)

©मनमित 2021
........

हिन्दी गीत

# गुलबदन

महकते गुलशन से तुम्हें चुराऊँ
तितलियों की नजर से तुम्हे छुपाऊँ
भवरों से तुम्हे कैसे बचाऊं
काटों से कौनसा रिश्ता निभाऊँ

फूल नही, फूल से ज्यादा नाजुक हो तुम
ऐ गुलबदन इक बार बतलाना जरा,
तुम्हें कैसे सम्भालू, मैं कुछ समझ ना पाऊँ...

रब की चरणों से तुम्हे उठाऊँ
कब्र पर तुम्हे चढ़ाने ना दूँ
कोई गुलदस्ते से तुम्हे उडाऊँ
किसी गजरें मे बंधा मै कैसे सहूँ

फूल नही, फूल से ज्यादा नाजुक हो तुम
ऐ गुलबदन इक बार बतलाना जरा,
तुम्हें कैसे सम्भालू, मैं कुछ समझ ना पाऊँ...

©मनमित 2021
........

हिन्दी गीत

# फूल की तरह

कभी हया की लाली चढ़े गुलाब की तरह
कभी पूरा गुलशन महकाती जुही हो बारा माह
कभी खिल-खिलाता फूल हो गेंदा
कभी रातें सजाती रजनीगन्धा

जब भी मिलती, मिलती हो किसी फूल की तरह
महक जाती है जिन्दगी मेरी, रोशन होता साराजहाँ

कभी चमेली सी, उर्दू में लिखी आयतों की तरह
तो कभी मोगरे की खुशबू बिखेरती हो अप्सरा
कभी बन मे जलता दिल हो गुलमोहर का
या फिर सुबह सा उजला फूल सूरजमुखी का

जब भी मिलती, मिलती हो किसी फूल की तरह
महक जाती है जिन्दगी मेरी, रोशन होता साराजहाँ

©मनमित 2021
........

Wednesday, 16 June 2021

हिन्दी कविता

# मनमानियाँ

जवाँ हो तो थोडा सा उड लो
हया का परदा छोडके आज थोडा जी लो
आसमान को मैदान बना के,
पंछियों के साथ जरा खेल लो
उनकी भाषा बोल के,
उनके ही साथ हो लो

सदा अनुशासन मे रहने वालों,
जो रोज वही कर के उब जाओगे,
तो कभी होना खुद से ही बेकाबू
करना थोडी सी नादानियाँ
जीना कभी करके मनमानियाँ
क्योंकि जवानी की पहचान है ये मनमानियाँ

जीना है तो हमेशा हँस के जी लो
प्यार है किसीसे तो दिल से चूम लो
हवाँ को थोडा पिके,
बादलों के साथ झूम लो
होटों को गिला करके,
बारिश से प्यास बुझालो

सब की जरुरत है रोटी, कपडा और मकान
हर एक को ढूंडना है खुद ही का मकाम
फिर भी भूल के सारी परेशानियाँ
करना थोडी सी शैतानियाँ
छोड दो पीछे कल की कहानियाँ
क्योंकि आज की पहचान है ये मनमानियाँ

©मनमित 2021
........

Tuesday, 15 June 2021

हिन्दी गीत


# इतनी सी कहानी

*एक लडकी थी दीवानी
खुद से बेखबर, जानी-पहचानी
सीधी-सादी भोली सी,
कभी-कभी करती थी नादानी

मै था उसका दीवाना,
इस बात से वो थी अनजानी
ना दुनिया की फिक्र थी, ना खुद पे था गुरुर
ख्वाबों में रहते थे, ख्वाहिशों की थी रवानी

**जब आई मिलन की घड़ी, ना मैने दिल की मानी
ना उसने दिल की जानी
बस इतनी सी थी कहानी,
बस इतनी सी थी कहानी...

ये तो कब का तय था,
ना कभी हाथ फैलाएगी, ना फैलाएगी झोली
बेफिकर थी उसकी जिंदगानी,
जैसे जोगन चली लेके संग, फकीरों की टोली
चाल नागिन सी, या नदिया का बहता पानी
(Repeat **&*)

जलती फुलझडी थी, शायद वो भी थी दिलजली
जैसे भिनी सी खुशबू मिट्टी की, थोड़ी सी थी संदली
सारा गुलशन महकाती फूलों की थी डाली
इस फूल से उस फूल पर,
मंडराते भवरों कों याद कराती थी उनकी नानी
(Repeat **&*)

खूबसूरत थी और थोड़ी नकचढी,
जैसे रेगिस्तान में बरसती बारिश की थी झडी
हुस्न और इश्क को जोड़े ऐसी थी कड़ी
कभी सुस्त कभी चुस्त, जैसे थी जादू की छड़ी
दिल मे जोश था, सीने मे जवानी
(Repeat **&* twice to fade)

©मनमित 2021
........