Thursday, 6 May 2021

हिन्दी गीत

# फराह

**उजली धूप सी खूबसूरत हो तुम प्यारी फराह
उस पर तुम मेक-अप ना पोता करो यूँ बूत की तराह
*फराह... फराह... फराह... मेरी प्यारी फराह

काजल ना लगाया करो अपनी शरबती आंखों में,
लगता है तालें पडें है मयकानों में
हया की लाली ज्यादा जचती है तुम्हारे गालों पर,
फिर तुम्हे क्यों चाहीये कोई महंगा ब्लशर
जब हुस्न हो हूर सा या धरती पर उतरी हो कोई अप्सरा
(Repeat * & **)

लाल गुलाब खिले है मानो तुम्हारें होटों पें,
लिपस्टिक न घुमाया करो यूँ बातों-बातों में
यूँ वक्त जाया ना करो बिखरी जुल्फों को सवाँर ने,
चेहरा है जैसे चौदवी का चांद, छुपा हो बादलों में
और कितनी तारिफ़ करता फिरू मै यूँ मारा-मारा
(Repeat * & **)

कभी हमसे मिलने आया ना करो, परर्फ्यूम छिड़ककर
मदहोशी छा जाती है,
तुम्हारे कोरे बदन की भिनी-भिनी खूशबू पिकर
तुम पास आती हो तो, वैसेही तन में जलता है अंगार
और कितना जलाओगे करके सोला सिंगार
अब क्या हारु मै जब पहिली नजर मे ही है दिल हारा
(Repeat * & **)

जब भी दूर जाओ तो ई-मेल ना करना, खत लिखना
तुम्हारी खूबसूरत लिखावट, हाल-ए-दिल बयाँ करती है
और भेजना हो तो तुम्हारी हसती हुई तस्वीर भेजना,
ना के कोई स्मायली वाली इमोजी मैसेज करना
अपने दिल के साथ मेरे भी दिल का खयाल रखना जरा
(Repeat * & ** &* to fade)

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment