Monday, 19 April 2021

हिन्दी कविता

# आज फिर

आज फिर सुरज डूबा है, और शाम हो गयी
आज फिर दिल जला है के तेरे जाने की बात,
सरे आम हो गयी

चलो ये तो अच्छा हुआ, के अंधेरों में रोशनी हो गयी
वरना आँखो में निंद भी कहाँ थी,
वो भी तुम्हारे ही साथ कहीं गुम हुई थी

घर की ओर निकलेही थे,
के दोस्तों ने रोक लिया करके साजिश

पैर क्या लडखडाएँ राह चलते,
के लोगों को मयखानों से होने लगी रंजिश

सभी ने जान लिया है, अब क्या करें दर्द की नुमाइश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

आज फिर उसका आँचल ढला है,
और साकी हातों में इक और जाम दे गयी

आज फिर सामने वही बला है,
आँखोसे गुस्ताखी और होटों से काम तमाम कर गयी

अब जिके क्या फायदा, के जहर का काम दवा कर गयी
और जाते जाते वो भी हमे, मौत की दुआ दे गयी

बैठे थे सुकून से के भिगो गयी बेमौसम बारिश,
फिर ताजा कर गयी वो भीगी-भीगी यादें,
और तुम्हारे सुर्ख होटों की कशिश

किसीने छेडी ऐसी तान, के याद आयी फिर वही बन्दिश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

आज फिर वही गुल खिला है, और फिजाएं गुल्फाम हो गयी
आज फिर ईमान पिघला है, हुस्न ऐसा के पानी में आग लग गयी

उसके नाम का नशा ऐसा, के बिन पिये ही झूम उठते है,
पर हरघडी तुम्हारे ही आने का इंतजार करते है

आज फिर मन बहका है, के दिल ने फिर की है फ़रमाइश
कैसे समझाऊँ उसे, के तूम्हें मनाने की अब भी जारी है कोशिश

आज फिर समा धुन्दला है, के इन आंखों में नमि सी छा गयी
लाख चाहा हमने फिर भी, तुम्हे पाने की इक आरजू बेकाम हो गयी

तुम वापस आ जाओ, बस यही है आखरी गुजारिश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment