# नन्ही जान
कैसे रिश्ते नातों में बंधी है यह जान,
हर कोई है यहाँ दो दिनों का मेहमान
फिर भी एक हाथ जो थामे चल रहे थे साथ
जब वो ही छूटता नजर आए,
तभी उंगली पकड़ लेता है कोई नन्हासा कोमल हाथ
फिर दिल कितना भी हो परेशान,
सब गम भुला देती है उसकी मीठी सी मुस्कान
क्या मैं जानू ना, क्या मैं मानू ना,
तू ही है मेरी नन्ही सी जान
तुझसे ही यह जिंदगी लगती है आसान
जब आप किसी के दिल में रहते हो,
वही होती है प्यार की असली पहचान
चाहे कितना भी दूर मैं जाऊं,
बस ही जाता है घर और बन जाता है मकान
बस यही एक खयाल खींच लाता है,
सात समुंदर कर लूं पार या छू लू नीला आसमान
घर पर कोई करता है आपका इंतजार,
कोई चाहता है दिल से और आप पे है मेहरबान
वो चिज ही ऐसी है जीसकी एक ही नजर,
जगाती है दिल में लाखों अरमान
वो तुही तो है मेरी नन्ही सी जान,
तूझी पर है सारी खुशियां कुर्बान
तू ही है मेरी नन्ही सी जान
(Repeat to fade)
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment