# नई दुनिया
आप जिसे मौत समझते हो,
मैं जानता हूं वो गहरी नींद है मेरी
कल फिर सुबह होगी, होगा नया सवेरा,
नया शरीर, नया होगा रुप रंग मेरा
आदमी या औरत, ईन्सान हो या जानवर,
यहा कोई फरक नही पडता यारा
आप जिसे स्वर्ग और नरक में बाटते हो,
मैं मानता हूं वो दुसरी दुनिया हैं मेरी
अच्छा-बूरा, पाप-पुण्य की समझ से परे,
सुख-दुःख, दिन-रात के नही जहां पहरे
प्यार-मुहोब्बत या रिश्ते-नातोंका रोना-धोना,
ऐसी बातें यहाँ होती ही नही प्यारे
बचपन, बुढापा या हो जवानी,
सबकी यहां नई कहानी
ख्वाबों से अलग, खयालो से दूर,
यहाँ सबके नए चेहरे, सबके नए उसूल
जानना चाहोंगे मैं आया क्यो इतने दूर,
जानो तो यहाँ आनेको हो जाओगे मजबूर
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment