Sunday, 30 May 2021

हिन्दी कविता

# साबित

औलाद है खुदा की तू, फ़ौलाद तू खुद को बना ले
मुहोब्बत भर दी है दिल मेंं, शोहरत तू बना दे

तन-मन में भरी है शक्ती, धन-दौलत तू कमा ले
जिन्दगी एक सौगात है, औकाद तू बना ले

सुरत दि है उपरवाले ने, अपनी सिरत तू कमा ले
जीने दी है जिन्दगी, तो जीने का पुरा मजा ले ले

देने मे कुछ कमी है, तो अभी तू बता दे
वरना बन्दे में असली दम है, साबित आज तू कर दे

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment