Monday, 19 April 2021

हिन्दी कविता

# आज फिर

आज फिर सुरज डूबा है, और शाम हो गयी
आज फिर दिल जला है के तेरे जाने की बात,
सरे आम हो गयी

चलो ये तो अच्छा हुआ, के अंधेरों में रोशनी हो गयी
वरना आँखो में निंद भी कहाँ थी,
वो भी तुम्हारे ही साथ कहीं गुम हुई थी

घर की ओर निकलेही थे,
के दोस्तों ने रोक लिया करके साजिश

पैर क्या लडखडाएँ राह चलते,
के लोगों को मयखानों से होने लगी रंजिश

सभी ने जान लिया है, अब क्या करें दर्द की नुमाइश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

आज फिर उसका आँचल ढला है,
और साकी हातों में इक और जाम दे गयी

आज फिर सामने वही बला है,
आँखोसे गुस्ताखी और होटों से काम तमाम कर गयी

अब जिके क्या फायदा, के जहर का काम दवा कर गयी
और जाते जाते वो भी हमे, मौत की दुआ दे गयी

बैठे थे सुकून से के भिगो गयी बेमौसम बारिश,
फिर ताजा कर गयी वो भीगी-भीगी यादें,
और तुम्हारे सुर्ख होटों की कशिश

किसीने छेडी ऐसी तान, के याद आयी फिर वही बन्दिश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

आज फिर वही गुल खिला है, और फिजाएं गुल्फाम हो गयी
आज फिर ईमान पिघला है, हुस्न ऐसा के पानी में आग लग गयी

उसके नाम का नशा ऐसा, के बिन पिये ही झूम उठते है,
पर हरघडी तुम्हारे ही आने का इंतजार करते है

आज फिर मन बहका है, के दिल ने फिर की है फ़रमाइश
कैसे समझाऊँ उसे, के तूम्हें मनाने की अब भी जारी है कोशिश

आज फिर समा धुन्दला है, के इन आंखों में नमि सी छा गयी
लाख चाहा हमने फिर भी, तुम्हे पाने की इक आरजू बेकाम हो गयी

तुम वापस आ जाओ, बस यही है आखरी गुजारिश
न जाने इस दिल को, अब भी क्यों है तुम्हारी ही ख्वाईश

©मनमित 2021
........

Saturday, 17 April 2021

हिन्दी गीत

# आस

शाम होने आयी है,
पर दिल मे सूरज अभी ढला नही
मंझिल कर ली है अपने नाम,
पर जीने की प्यास अभी मीटि नही

*जींदगी की आरजू ही है ऐसी,
के जिनेके खयाल पे ही दिल बाग-बाग हो उठे
मन्झील को पाने तमन्ना यूँ है,
के फूल खिलते है राहों में जल जातें है कांटे
क्योंकि ये सिर्फ प्यास नही जीने की,
छोटी-छोटी चिजों में उलझी है, आस जिन्दादिली की

रात गुजरने को है,
पर शमा अभी बुझी नही
जिन्दगी से रिश्ता क्या है,
जिसके अलावा कोई बात सुझी ही नही
(Repeat *)

भोर होने को है,
पर जुगनुओं में आग अभी बाकी है
फीकी पडी है चांदनी,
पर चाँद अभी डूबा नही
(Repeat *)

मैफिल में वो नही है,
और एक जाम अभी बाकी है
यादों की बारात जा रही है,
पर होटों पे एक नाम अभी आया ही नही
(Repeat *)

उम्र होने आयी है,
पर मुहोब्बत का नशा अभी उतरा नही
चेहरा सजा है झुर्रियों से,
पर चेहरे का नूर अभी गया ही नही
(Repeat * to fade)

©मनमित 2021
........

Wednesday, 14 April 2021

हिन्दी गीत

# दिल की दुकान

बाजार भरा है इष्क का,
भीड लगी है दिल की दुकान पर
कहीं सिरत है तो कही है सुरत,
शोहरत भी लगीं है दाँव पर
फिर भी कभी-कभी खाली हाँथ लौटता है इंसान,
जब भी मिलता नही प्यार का सामान

वो दिलकश निगाँहे,
और इकटूक देख के बनना अंजान
वो कमसिन आदाएँ,
जो शर्तियाँ भुलादे सारा जहान

कुछ कस्मे, कुछ वादें,
वो मीठी सी मुस्कान
कुछ नटखट इरादे,
और वो जवानी नादान

*पैसों की किमत यहाँ कुछ भी नही,
सिर्फ चाहत है भरे बाजार की शान
फकीर भी बन जाएं इष्क मे माला-माल,
एक बार जो देख ले दिल की दुकान

कुछ मुहोब्बत की रस्मे,
और वो गीले होटों के निशान
वो धड़कन दिवानी,
और बेगाने आरमान

गालों पर खिलती सुर्ख हया,
और बिखरे बालों से घिरा आसमान
फुर्सत से रचे मेहंदी की खुशबू,
और वो फूसलाती छुअन बेइमान
(Repeat*)

कुछ भुली हुई यादें,
और वो कहानी 'दो दिल-एक जान'
कुछ अनसुनी, कुछ अनकहीं बातें,
जीना करे मुश्किल और मरना आसान

वो चुपके से आना और बाहों में समाना,
वो आशिक बंजारा जिस पर हर जान कुर्बान
वो रात-बेरात जागना और सपने सजाना,
कोई नजरें मिलाएं तो वहीं बसा ले अपना मकान
(Repeat*)

©मनमित 2021
........

Saturday, 10 April 2021

मराठी गाणे

# दूर

समोर तू, मिठीत तू,
हृदयातही आहेस तू
परी कधी ना कळले,
का ना जुळले कधी आपुलेच सुर,
जवळ असुनही तू वाटतेस का अशी दूर-दूर...

*दूर, दूर, दूर... दूर, दूर, दूर...
दूर, दूर, दूर... दूर...
(Repeat*)

प्रेम तू, प्रित तू,
परी ना उमललेले फुल तू
मधु-मिलनाची असून रात,
ना स्पर्शासाठी कधी झालीस आतूर,
तरी या जीवास लावतेस का अशी हुर-हूर...
(Repeat* twice)

ओठांवरचे विरले हासू,
अन डोळ्यात का आले आश्रू
कुणाचे काय चुकले, बोलने की वागणे,
कुणास कळू ना शकले, काय जाहला कसूर
तुझ्याच जवळी असता मी, पहातेस का तू अशी दूर...
(Repeat* twice)

प्रेम ओसरले, संवाद खुंटले,
नजर चोरने नित्याचे झाले
तरी शपथ तुला आपल्या गत प्रेमाची,
माफ करशील एकदाच तरी फिरुन येशील जरुर,
सारा रुसवा पळून जाईल अन संपेल सारी कुर-बुर...
(Repeat* twice)

सुखातं तू, दुःखातं तू,
स्वप्नात सोबत फक्त तू
सर्वस्व असता जणू तू,
का अचानक अशी झालीस क्रूर,
विरहात लोटून मजला एकटीच गेलीस दूर...
(Repeat* twice)

(Repeat* to fade)

©मनमित 2021
........