# तकदीर
प्यार नही तो यार ही सही,
आर नही तो पार ही सही
इकरार नही तो इन्कार ही सही,
करार नही तो तकरार ही सही
तकदीर का लिखा बदला है कभी...
पर जाते जाते एक एहसान करना मेरे हमराही,
इक बार वो बात कहना जो कभी आखों ने थी कही
इक बार फिर से मिलना जहां हम मिले थे वहीं,
फिर कहना के तुम्हारा दिल कभी बेकरार था ही नही
चाहत नही तो राहत ही सही,
मुहोब्बत नही तो इबादत ही सही
दीवाना नही तो परवाना ही सही,
इष्क नही तो अश्क ही सही
तकदीर का लिखा बदला है कभी...
जाना, जाने के पहिले सुन के जाना एक बात अनकही,
हर इन्सान का जो मकाम होता है, उसे मिलता है वही
जब भी जिक्र होगा इष्क का हर दिल देगा मेरी गवाही,
हम साथ हो तो साँसे क्यों सुलगती और बदन महकता क्यों है, युँही?
हाथों में हाथ नही तो साथ ही सही,
वफा नही तो बेवफाई सही
शहनाई नही तो तनहाई सही,
कलाई नही तो परछाई सही
तकदीर का लिखा बदला है कभी...
पर इक बार दिल पर हाथ रखकर कहना मेरे माही,
मेरे नाम से आपका दिल कभी धडका ही नहीं
क्योंकि आज भी इंतजार करता मैं रुका हूँ वही,
और दिल-ओ-जान से तुम्हे चहाता हूँ गलत हो या सही
तकदीर का लिखा बदला है कभी...
(Repeat twice to fade.)
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment