Friday, 30 July 2021

हिन्दी गीत

# दीवानगी

तुम्हारी वो लाल-गुलाबी कुर्ती,
थोडी-थोडी उसमें तुम अभी भी हो
तुम्हारे बालों की सौंधी-सौंधी खुशबू,
अभी भी तुम्हारे तकिये से आती है
अभी भी ये दिल धड़कता तो है,
पर उसमें पहले सा नूर नही

*यूँ तो तुम पास नही हो पर दूर भी नही,
मुझसे रुँठ गयी हो, पर जुदा तो नही
अब बस तुम्हारी यादों मे खोया रहता हूँ,
ख्वाबों में सही, संग तुम्हारे जी लेता हूँ
ये आधे-अधुरे प्यार का एहसास है,
या फिर मेरी ही दीवानगी है पता नही

वो गीले मेहंदी का रंग और सुर्ख होटों के निशान,
अभी भी मेरे गालों को हलके से सहलाते है
शरारत करके तुम्हारा दातोँ तले होट चबाना,
मिठीसी चुटकी काँटना और भाग जाना
तुम्हारी हर चिज आज भी खोये जज्बात जगाती है
पर अब पहिले से हालात नही
(Repeat * to fade)

©मनमित 2021
........

Tuesday, 27 July 2021

हिन्दी गीत

# शूक्रिया

हर परेशानी हालात से नही,
खयालात से होती है
और तकलीफें जरूरतें नही,
ख्वाइशें बढाती है
मुश्किल वक्त है तो गुजर जायेगा,
गिरा हुआ हर शक्स संभल जाएगा
हँस के गुजारों तो जिन्दगी सुधार लोगे,
रोओगे तो रोते ही रह जाओगे

*जो मिला है उसका शुक्र आदा करो,
तो जिन्दगी में ऊचाँ उठोगे
हरदम गीले-शिकवे ही करोगे,
तो धरें के धरें निचेही रह जाओगे

दिन रोशन है सूरज से,
और रात में चाँद मुस्कुरातां है
हर सुबह के बाद दिन,
और दिन के बाद शाम होती है
हर शाम उदास या रंगीन नही होती,
फर्क देखनेवाले की नजर में होता है
सूरज उगता हो या ढलता जिसे भी चाहो,
आखिर एक सी रोशनी बिखेरता पाओगे
(Repeat *)

हर पल उपरवाले की होती है आजमाईश,
वो देखता है किसमें कितनी है तपिश
परखता है कौन टूट जाता है,
और कौन करता है सब्र
वो ही समझता है किसे दे जिन्दगी,
और किसेके नसीब लिखें कब्र
जैसी करनी वैसी भरनी को जब जानो,
सच मानो गहरी नीन्द से तब ही जागोगे
(Repeat *)

हर उम्र के कुछ मकाम होते है,
हर किये-कराये के अलग आयाम होते है
हर रोज अंधेरा ही नही होता,
कभी चांदनी रात भी होती है
सुख अहंकार को,
और दुख धैर्य को आजमाता है
रब का शुक्रगुजार होके खुशियाँ मनाओगे,
तो अपने अंदर इन्सानियत को निखरता पाओगे
(Repeat * to fade)

©मनमित 2021
.......

Friday, 16 July 2021

मराठी गीत


# तू आणि मी

*मी आणि तू, तू आणि मी
आपुल्या परी सुखी नसेल कोणी
डोळ्यात घालुनी डोळे, श्वासांत श्वास मिसळू दे
प्रीत आपुली आज, चराचरास कळू दे

सागर मी आणि किनारा तू
कातळ होऊन लाट माझी परत दे
तुझ्या असण्यात अस्तित्व माझे
हाती घेउनी हात तू, आज माझ्या सवेत ये
(Repeat *)

वृक्ष तू आणि वेल मी
तुला बिलगून उंच-उंच वाढू दे
तुझ्याविन कशी जगू मी
हरिणी च्या पाडसापरी, आज मजला कवेत घे
(Repeat *)

पाखरु मी आणि आभाळ तू
तुझ्या निळाईत हरवू दे
पंखास माझ्या बळ देऊनी
मज हवेशी आज, स्पर्धा करु दे
(Repeat * to fade)

©मनमित 2021
........

Friday, 2 July 2021

हिन्दी गाना


# लोग क्या कहेंगे

*लोग क्या कहेंगे ये फिक्र छोड दो,
वो जो भी कहें उनको कहने दो
**कहनेवाले कहेंगे, करनेवाले करेंगे,
डरनेवाले डरेंगे, मरनेवाले क्या खाक जिएंगे?

रंग-रूप, नक्श-नयन ये तो उपरवाले की है मर्जी,
उम्र के साथ खूबसूरती ढल जाएगी
सिरत ही कल आपकी सुरत बन जाएगी,
कर्म करते रहो, बस इतनी ही है आज अर्जी

खुद को चाहना भी है खुदा की बंदगी,
नही सिर्फ खुदगर्जी
जरा दिल में झाँक कर देखो,
आपके अंदर भी वही बसता है
बस यही एक बात सच्ची है,
बाकी सब है फर्जी
देखनेवाले तो देखते रह जाएंगे,
दिखानेवाले दिखा कर जाएंगे
(Repeat **)

आज की बात है आज ही कर लो,
गाना चाहो तो खुल के गा लो
अपनी आवाज बुलंद कर लो,
दिल में आया तो बोल दो
मन के दरवाजे खोल दो,
जिनको सुनना है वो सुनेंगे
आने वाले आयेंगे, जानेवाले जायेंगे
(Repeat **)

इधर उधर देख के चलोगे तो गिर जाओगे,
नक्शे कदम चलो तो मंझिल को जल्द पाओगे
सोच आपकी सही है, तो दिल पर कर लो यकिन
जो दिल को लगे सही, आप करो वही
सोचने वाले सोचेंगे, करनेवाले कर जाएंगे
(Repeat **)
(Repeat **&*&** to fade)

©मनमित 2021
........

Thursday, 1 July 2021

हिन्दी कविता

# आजकल

आजकल तुम ही रहती हो, मेरी बातों में
मदभरी शामों में, ख्वाबों भरी रातों में
तन में, मन में, हर वक्त जहन में

जब से तुम्हें देखा है, तुम ही बसी हो इन आंखों में
हरपल खयालों में, प्यार भरी यादों में
बहती हवाओं में, मस्त फिजाओं में

वादा करो, जिन्दगी भर तुम्हे यहीं रहना हैं
मेरी बाहों में, दिल और दिमाग में
महकी साँसो में, हर धड़कन में


आजकल तुम ही रहती हो, मेरी बातों में
होटों पें, जुबाँ पें, फैली हथेलियों पें
कस्मों में, वादों में, इरादों में

तुम्हे ही चलना है, हाथों में हाथ लिए साथ में
राहों में, मंझिल में, हर सफर में
खुशी में, गम में, हर मैफिल में

लगता है कहीं पागल ना हो जाऊं, इसी चाहत में
तुम ही रहती हो सपनों में, हकिकत में
मेरी हर सोच में, हर एहसास में

©मनमित 2021
........