Tuesday, 30 November 2021

हिन्दी कविता


# नादान

सिर्फ फूल ही नही,
भवरें भी होते हैं मासूम
कलियों के खिलने मे कपट हो,
फिर भी उनके ही खयालों मे होते हैं गुम

उन्हे रिझाते यूँ खो जाते हैं,
अपनी ही धून मे होके मगन
नादान है वो नही समझते,
भूल-भुलैय्या है ये महकता चमन

कैसे समझाए उन्हे मोह लेने की चाल है,
कांटो भरी डालियों का बुना ये जाल है
पर होश तब ठिकाने आते हैं
जब पर कटा कर वो लौट आते हैं

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment