# इतवार की कव्वाली
(Prose)
मुर्गे ने दी है बांग, कही रेडिओ पे लगा है सॉन्ग
छोडके के गर्म रजाई, अब उठना है मेरे भाई
जागो रे... जागो... जागो मोहन प्यारे...
दिन इतवार का है, मामला आराम का है
समा सुस्ती भरा है, इंतजार शाम का है
चाय पे अखबार रोज का है,
चाय पे अखबार रोज का है मगर,
आज पेपर मे सप्लिमेंट ही नही...
*ये कैसा सन्डे आया है,
टाईमपास का कोई फन्ड़ा ही नही
ये कैसा सन्डे आया है,
अकेले घूम आए वो सख्त लौंड़ा मै नही
ये कैसा सन्डे आया है, ये कैसा सन्डे आया है...
जेबें फटी हुई है, उधार की लिस्ट बडी है
फ्रिज खाली पडा है, ना रात का कुछ बचा है
चुहें दौड रहे है पेट मे,
चुहें दौड रहे है पेट मे पर,
खाने में इक अन्डा भी नही...
(Repeat*)
शेवींग क्रीम रखा कहाँ है, टूथपेस्ट कही पडी है
साबून लगा है चेहरे पे, नंगे खड़े है शॉवर मे
सारे कपडे धोने पडे है,
सारे कपडे धोने पडे है मगर,
नल मे पानी की इक बूँद भी नही...
(Repeat*)
यारों की मैफिल सजी है, फिर टेबल थोडी जरुरी है
चखना खत्म होने को है, सिर्फ निम्बू मिर्च बचा है
कलेजा सुखा पडा है,
कलेजा सुखा पडा है पर,
छलकता कोई जाम ही नही...
(Repeat* twice to fade )
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment