# जरुरत
नही चाहत थी भवरों की,
तो क्या जरुरत थी फूल बनके महकने की
नफरत थी परवानों से,
तो क्या जरुरत थी शमा बनके जलने की
नही लगाना था दिल कहीं,
तो क्या जरुरत थी यूँ मुस्कुराके देखने की
नही करना था प्यार-व्यार,
तो क्या जरुरत थी आँखे चार करने की
नही बनना था हमसफर,
तो क्या जरुरत थी दो कदम साथ चलने की
था मै आदमी सीधा-साधा,
तो क्या जरुरत थी आशिक बनाके यूँ मरवाने की
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment