# इश्क कल और आज
प्रेमियों से कोई कोना छूटता नही
सच्चे प्यार बिना दिल युहीँ दुखता नही
लाख आड़े आए दुनिया,
जवाँ दिलों पे जोर चलता नही
जितनी भी कर लो गूफ्तगू, मन भरता नही
आँखों से छलकता प्यार कभी छुपता नही
चाहे कितना भी शिकायत करे जमाना,
बेवजह किसी के आगे प्यार झुकता नही
प्रेमियों का यूँ खुरज कर दिल बनाना रुकता नही
एक छाते मे होकर भी बारिशों में कोई भिगता नही
इक बार साँसो में साँसे घुल जाये,
तो आखरी साँस तक साथ छूटता नही
ये इश्क है साहिब
कल भी ऐसाही था, आज भी वैसा ही है
जिसे हो गया वो समझ गया
जिसे नही हुआ वो क्या खाक जिया
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment