Sunday, 7 November 2021
हिन्दी गाना
# कातिल सायाँ
*सायाँ, कातिल सायाँ
आया, कातिल सायाँ
ख्वाबों की दुनिया से हलचल मचाने कोई आया
सायाँ, कातिल सायाँ
आया, कातिल सायाँ
जिन्दगी का मेला है, पर इन्सान अकेला है
आगे है सब, पीछे ना कोई
रात कयामत की है, राहत इक धोका है
यूँ नशे मे जाम-ए-मौत पिलाने कोई आया...
(Repeat*)
पता ही नही चले
कैसे ये आए और कैसे ये जाए
धीरे से छूके कैसे ये बहकाए
मोम सी पिघल जाती है हर एक काया...
(Repeat*)
जलता है मन, धुआँ है बरसों का
नही भूला है ये कुछ, बदला है कर्जों का
कौन है दोस्त, कौन है दुश्मन सर-फिरा
आन्दाजा तो था पर किसी ने ना आजमाया...
(Repeat*)
बारी अब किसकी है
अंत अब किसका है
कैसे होगा वार उसका
सपनों मे आकर किस पर होगा मेहरबान सायाँ...
(Repeat*)
परछाईयों का अजब खेल है
मन के अन्धरों में जैसे झहरिला कुआँ है
तैर कर बाहर निकलना है
देखना के ये मकडी सा जाल है या है सिर्फ माया...
(Repeat*)
जीवन जिंन्दा रहने का नाम है
ये सच कर के दिखाना है
खुद को कातील सायें से आझाद आज होना है
फिर ये सवाल सभी से पूछना है कहाँ है वो सायाँ...
©मनमित 2021
........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment