# आँखों से जो पिलाओ...
*आँखों से जो पिलाओ एक बूँद भी तुम,
बुझ जायेगी ये प्यास मेरी समुंदर की
थाम लो अपनी नर्म बाहों में,
आ जाएगी बहार इस पतझड मे भी
कल तक जो बंद थे होट मेरे,
मुस्कुरा रहे है आज खिल-खिला के
इस दिल में थे कुछ सपनें बिखरे हुए,
तुम्हारी इक छुअन से बदले हैं हकिकत में
(Repeat *)
तुम आओ तो खिल जायेगा मन मेरा,
जैसे खुशी से नाचे बन मे मोर
खत्म हो जाएगा ये अंधेरा सारा,
हो जाएगी तुम से इस जीवन मे भोर
(Repeat *)
जिस दिन से तुम्हे देखा है,
जान से बढकर चाहा है
इक बार जो हाँ कह दो तुम,
निखर जाएगी इस जीवन की धून
(Repeat * to fade)
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment