Tuesday, 23 November 2021

हिन्दी कविता

# डर

तू डर मत, मौत ने कहा मुझ से हँसके
मै इतनी आसानी से नही आऊंगी
तुम्हे तो और खूब रोना है, तड़पना है
खुद ही पर जोरों से हँसना है
जब दिल भर जाएगा मेरा
तब जाके इस दुनिया से उठा ले जाऊँगी
तुम्हारे दर इतनी जल्दी नही आऊंगी
इस बार हँसने की बारी मेरी थी
कौन कम्बख्त तुम से डरता है मैने कहा
किसी पर बेवजह जी जान लुटाँ के जिए है हम
जब जिन्दगी हम पर हुकुमत चला ना पायी
तो तुम क्या चीज हो जो अपनी मनमानी करोगी

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment