Monday, 29 November 2021
हिन्दी गाना
# सायाँ
*सायाँ भी हो तो ऐसा हो,
जैसे मन मे बसा मेरा मितवाँ हो
छोटी-छोटी बातों से रूठ जाये ना कभी,
साथ रहे सदा ये जाने है सभी
प्यारा सा, दुलारा सा,
इस जग मे सबसे न्यारा हो
हलका सा रंगीन, थोडा गहरीला,
सलोना सा साँवला, सैंया जैसा प्यारा हो
धूप उजली जवाँनी की,
या जिन्दगी की ढलती शाम हो
रंग-रूप से बेखबर वो,
हर मन का मीत हो
देखकर उसे हर किसी को लगे,
जैसे कोई अपना हो
(Repeat *)
थोडा सहमा सा और शर्मिला,
मनचाहा सा बावला, पिया सा दिलवाला हो
दिल की बातों को बिन कहे सुने,
मैं बाहें फैलांऊ तो वो बाहें फैलांए
कस के गले लगा लू,
तो दिल मे ही समा जाए
जैसे प्यार मैने ही नही,
उसने भी किया है
(Repeat * twice to fade)
©मनमित 2021
........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment