Tuesday, 23 November 2021

हिन्दी कविता

# निंद

जिन्दगी के पथरीले रास्तों पर
जब यूँ कदम डगमगा रहे थे
तब किसी अजनबी की तरह
मौत से मुलाकात हो गयी
पहली नजर मे दिल गया
और प्यार कि बात छिड़ गयी
फिर रातें हो गयी जवाँ
और दिन लगने लगे छोटे
सारी जिन्दगी ने ना दिया था
इतना प्यार मौत हमे दे गयी
कितना सुकून था उसकी गोद मे
के मै तो क्या खुद मौत भी मेरे साथ
राहत की निंद सो गयी

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment