Sunday, 10 January 2021
हिन्दी पोएट्री
# मैं क्या कहूं
दिलबर कह कर दिल में बसा लिया
परवाना जानकर पल में जला दिया
हाय मैं क्या करूं, मैं क्या कहूं, मैं क्या कहूं तुमको
कातिल कहूं या जान कहूं
शमा कहूं या शैतान कहूं
मैं हां कहूं या ना कहूं, हाय मैं क्या कहूं तुमको
आहट से तुम्हारे आंख खुली तो मेरा सपना टूट गया
सपने में तुम थी सामने भी तुम ही को पाया
हाय मैं क्या करूं, किसे चाहूं और अपनाउ किसको
नूर कहूं या हूर कहूं
जीन कहूं या मजबूर कहूं
मैं हां कहूं या ना कहूं, हाय मैं क्या कहूं तुमको
हमसफर कहकर जीवन का साथी बना लिया
हमदर्द कहकर दिल का दर्द दे दिया
हाय मैं क्या करूं, मैं क्या कहूं मैं क्या कहूं इस चिज को
दिल कहूं या संगदिल कहूं
मंजिल कहूं या हासिल कहूं
मैं हां कहूं या ना कहूं, हाय मैं क्या कहूं तुमको
........
Labels:
कविता गझल शायरी गाना...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment