Friday, 22 January 2021

हिन्दी गीत

# सुनहरी पतंग
*लाल, हरी, नीली और है सुनहरी,
लो उड़ चली देखो पतंग ये न्यारी l
फर फर फर फर, फर फर करती,
हवाओं की करके सवाँरी l
सर सर सर सर, आसमाँ में चढ़ी,
बादलों के पार चली आसमान की परी ll

अपनी पतंग आसमान छुती देख के,
जब अपने ही पेच लडाने लगे l
तो हवा भी रुख बदलने लगी,
और मान्जे की धार अपने ही हात छील ने लगी ll
(Repeat*)

जिंदगी के आसमान पर बेमौसम बादल छाने लगे,
फिर भी वो पतंग उडाने की जिद पे आडे रहे l
और अपनी पतंग जब बादलों को चुमने लगी,
तो बरसना भुल के बादल उसी के साथ हो लिए ll
(Repeat*)

जब अपनी पतंग गोता खाने लगी,
तो वो कन्न्नी पर इल्जाम लगाने लगे l
और अपनी पतंग जब कट गयी,
तो वो दुसरों की कटनेका इंतजाम करने लगे ll
(Repeat*)
........

No comments:

Post a Comment