# शिकायत
हम दिलवाले तो वहीं मात खाने लगे,
जब जिंदगी के पट पर वो शतरंज की चाल चलने लगे
प्यार को हम एक खूबसूरत सा लम्हा समझते थे,
वरना कसम उपरवाले की हम भी उस खेल में कम ना थे
हद तो ये है जालिम के जिसे अपना समझते थे,
वो तो हम से ही जुआ खेले जा रहे थे
हम तो सिर्फ राजा-रानी का खेल जानते थे,
और वो दोस्तों को प्यादों सा इस्तेमाल कर रहे थे
हमारी कहानियों में राजकुमार घोड़े पर सवार आता था,
और वो तो घोड़े की ढाई घर के चाल पर खुश थे
हमने देखा तो समझा कैसी है तेडी उँट की चाल ये,
मिला तो पता चला ये तो चाल-चलन नहीं भुचाल है
जब देखों ताश के पत्तों सा दिल उछालते फिरते हैं,
जहां हूक्म की रानी से राजा भी हार जाता है
नसीब के फांसे ही जब उल्टे पड़े तो कोई क्या करें,
जिंदगी का दांव तो वो खेल चुके थे अब बारी हमारी थी
शरारत तक ठिक था पर शियासत पर उतर आये थे,
हम भी कुछ कम ना थे के खुद को मौत के घाट उतार आये थे
अब बस इतनी सी है रब से शिकायत,
दिल का गया था करार जब से हुई थी मुहोब्बत
ये दिल की लगी थी या फिर थी दिल्लगी ऐ खुदा,
इतना तो बता के पास होकर भी वो हमसे क्यों थे जुदा
........
No comments:
Post a Comment