# जादू
तू जो कहे तो दिन को रात बना दू
तेरे एक इशारे पर तुम्हे चाँद ला दू
तू कहें तो मांग तुम्हारी सितारों से भर दू
सुरज को माथे की तुम्हारे बिन्दीया बना दू
*अबे तू क्या रजनी है जो मन में आया सो करें
मजनू की औलाद है तो प्यार कर, गुलामी क्यूँ
तू करे इशारा तो बादल सा छा जाऊं
तुम्हारे बालों के साये से आसमान बनाऊ
तू बुलाए तो हवाओं पे सवार हो आऊँ
या फिर तेरे इंतजार में सारी जिंदगी बितांऊँ
**सीने में जिगरा है या भुसा है भरा
बाप का राज है या अम्मा को आती है जादू
तू जो कहे तेरी झिल सी आँखो में डूब जाऊं
शबनम की बूदों से तुम्हारी प्यास बुझाऊ
तू जो कहे तेरे साँसो को गुलाब बन कर महकाऊ
तेरे होटों की लाली चुरा के आग बन जाऊं
***उसने कहा तो कलेजा निकाल के रख दिया
रांझा है के रोमियो या फिर कोई सरफिरा है तू
........
No comments:
Post a Comment