Sunday, 24 January 2021

हिन्दी कविता

# बेबस फूल

मस्ती में तोड जाते है हमें और सिर्फ देखते रहते है हम
खुशबू लेकर बदले में पैरों तले कुचल जाते हैं बेशरम
बेबस फूल है हम, हर किसी के पैरों की धूल है हम...

बहार का इंतजार करते आँखे होती है नम
और लोग कहते हैं पत्तियों में सेहमी है शबनम
बेबस फूल है हम, कुदरत की इक भूल है हम...

जब अपनी ही डालीयों के कांटे देते है जख्म
तो तितलियों के वादे भी लगते है मरहम
बेबस फूल है हम, जैसे प्यार में फ़िजूल है हम...

जालिम है जमाना और दुनिया बेरहम
शायद इसलिए हम कांटो में ही खिलते है सनम
बेबस फूल है हम, मन का इक शूल है हम...

कही-सुनी सारी कहानियाँ लगती हैं भरम
प्यार-व्यार कुछ नहीं होता सिर्फ होता है वहम
बेबस फूल है हम, पर उपरवाले को कबूल है हम...

अब मन ही मन ठान लिया है, हमने भी खाई है कसम
चाहे जो भी हो जाए, दोबारा धरती पर नही लेंगे जनम
अपने भी कुछ उसूल हैं, बेबस नहीं फूल है हम...

बेबस नहीं फूल है हम...
........

No comments:

Post a Comment