# कौन? कैसी?
थोड़ी सी सयानी, थोड़ी सी हूं पगली
खुले आसमान में उड़ती, पानी की बदली
नन्ही सी कली हूं, हूं रंग-बिरंगी एक तितली
कभी साफ-सुथरा रास्ता, तो कभी लगे पगडंड धुंधली
आज यहां तो कल कहां, मुझसे ना कोई पूछे
ना आगे कोई है ना कोई पीछे, ना है ऊपर ना नीचे
*कौन हूं मैं, कैसी हूं मैं?
तुम जैसे देखो वैसी हूं मैं
मुझको पा लो तो तुम्हारी लाडली
नहीं तो हूं अन्छुई परी आसमान वाली
थोड़ी हूं चुलबुली, थोड़ी सी मनचली,
थोड़ी सहमी सी, जैसे हूं दुल्हन नई नवेली
कभी लगे खुली किताब, कभी लगे मुश्किल सी पहेली
जिंदगी की हम सफर हूं, सच्ची सी एक सहेली
कभी इधर कभी उधर, चल देती हूं जहां ले जाते ये पैर
ना कोई है कहने वाला, दो पल यहां सुकून से ठहर
(Repeat*)
ओस की बूंद हूं, सुबह तड़के की घास हू गिली
एक चिंगारी हूं, जलती बुझती राख हू अधजली
शांत निर्मल तालाब हूं, उछलते कुदते झरने का हूं पानी
शरारती बचपन हूं, हूं अल्लड जवानी
ना कोई उम्मीद किसी से, ना किससे लागी है लगन
जिंदगी की करती सैर मैं, अपने ही धुन में मगन
(Repeat*)
सूरत है भोली-भाली, शहद से मीठी है बोली
आखों में नशिला जाम है, जहर की हूं मैं प्याली
आंधी हूं मैं तूफान हू, कड़कती हूं बिजली
जानलेवा बला हूं, शैतान की हूं मैं साली
ना कोई दिल का, ना दर्द का है रिश्ता
ना किसी ने कसम दिलाई, ना किसी ने दिया वास्ता
(Repeat*)
कौन हूं मैं, कैसी हूं मैं? तुम जैसे देखो वैसी हूं मैं
........

No comments:
Post a Comment