# टूटा हुआ छत
वो गाँव का छोटा सा घर,
और वो छत थोडा टूटा सा
वो बारिश की पहली फुहार,
और निले आसमान का टुकडा अपना सा
कभी गैर नही लगा वो टूटे छत का झरोका,
बाहरी दुनिया की झलक उसी ने तो दिखाई थी l
*वो टूटा सा छत सिर्फ छत था ही नही,
वो आसमान भी था आंगन भी था वही
वही तो हुई बाजू वाली से आंख मिचौली,
और दादी के आचार-पापड़ की चोरी
वही होता नए साल का पतंग उड़ाना,
या गर्मी के दिनों बिना कम्बल सोना
सारा सारा दिन बारिश में भीगना,
और ठंड मे सिगडी लेके रात-रात गप्पे लडाना
मुझे आज भी याद है वो गांव की सैर,
और भुरी आँखो वाली वो छोरी तिखी सी
मेरी इक हल्की सी आहट पर दौडते मेहंदी लगे पैर,
और छत से झांकती चोरी-चोरी वो निगाहें मासूम सी
गैर नही था उसका चूडी खनकाके मुझे उपर बुलाना,
पहले प्यार की पहचान उसी ने जो करायी थी ll
(Repeat * )
........
No comments:
Post a Comment