नया जनम
खुद पर था ना यकीन इतना, मैंने तुम पर किया
खुदसे किया ना प्यार इतना, जितना मैंने तुमसे किया
सोचा था तुम्हें हंसाऊ, दिल का दर्द मिटाऊ
क्या पता कैसे पर ऐ जिंदगी तुमने तो मुझे ही रुला दिया
बंद पलकों में ही एक सपना अधूरा सा रह गया
जब खुल गई बेदर्द-बेखबर सी मेरी निंदिया
सोचा था किसी से कह ना पाऊं, वह सच करके दिखाऊं
पर पता नहीं कैसे तुम बिन ए जिंदगी, मुझसे ही रहा न गया
ऐ जिंदगी तेरी रफ्तार अभी पकड़ी ही थी, जीना अभी-अभी था समझ में आया
भटक गया था राह में तेरी, खुद को खोकर तुझको था पाया
सोचा था अपनी जगह बनाऊ, अपनी तकदीर खुद लिख आऊ
पर ना जाने क्यों ये पैर थम से गए, और रास्ते उल्टे पांव चल दिए
अंधेर-रोशनी के इस खेल में, जब रोशनी का ही पड रहा था साया
मुड़ के देखा ऐ जिंदगी तो जाना क्या खोया क्या पाया
सोचा था मर ही जाऊं, तुम तो बेवफा निकली मौत को ही गले लगाऊं
पर अजीब सी है ये दुनिया, सच है या माया
देखा के अंधेरे की कोख से उजाले ने नया जनम है लिया
No comments:
Post a Comment