Monday, 7 December 2020

हिन्दी पोएट्री

 इक दुजे के लिये

लूट तो पूरे गए थे तुझ से इष्क करके सनम,
बस ग़ालिब की तरह पंक्तियों में लिख ना पाये हम

तेरी नजर की गहराईयों में कभी के डूब चुके थे जानम,
लैला-मजनू की तरह बयां ना कर सके यही था इक गम

शायद इतना ही था कुसूर हमारा,
सोनी के माहीवाल सा तुम्हे लफ्जों में ना उलझा पाए हमदम

वरना इस रोमियो ने ख़याल तो बहुत रखा तुम्हारा,
सिर्फ चेहरे को पर्दा करती लटों कों ना सुलझा पाया हरदम

तुम्हारे हुस्न पे कुर्बान कबका था ये रांझा तेरा,
मगर बाहों की आगोश में युहीं हलाल ना हो पाया
इस जनम 

मरने की परवाह हमें भी ना थी,
परवानों की तरह जल जाने की कभी हमने भी
खाई थी कसम

यकीनन हमारे फितरत में ही कुछ कमी थी,
या इक दुजे के वास्ते बने ही नहीं थे अपने करम 

No comments:

Post a Comment