आमचूर
रोजमर्रा की फीकी सी जिंदगी में,
स्वाद भरे आला सा
थोड़ा लगे कड़वा,
खट्टा-मीठा कसैला सा
सर्दी, गर्मी या हो बारिश का महीना,
कभी भी चख लो कोई ना कर सके मना
बच्चा, बूढ़ा या हो जवान,
सब के मुंह में एक ही नाम
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर,
चटकारा लेने कर दे मजबूर,
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर
सब के मुंह में पानी लाए जरुर
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर...
लाड-प्यार में बिगड़ा हुआ बचपन,
और शरारत के किस्से है मशहूर
वो मासूमियत,
और चेहरे का बदलता नूर
किसका है ये सारा काम
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर,
चटकारा लेने कर दे मजबूर
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर,
सब के मुंह में पानी लाए जरुर
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर...
वो अल्लड जवानी,
और हुस्न का बढ़ता गुरूर
इश्क वाली बदमाशियां,
और दिलों पर छाया हुआ सुरूर
सारा काम करे तमाम,
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर
चटकारा लेने कर दे मजबूर,
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर
सब के मुंह में पानी लाए जरुर
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर...
पचपन की दहलीज पर,
छा जाए उम्र का फितूर
सपने हकीकत में जाए बदल,
यही है जादू-ऐ-तसव्वुर
तो हो जाये एक शाम उसके नाम,
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर
चटकारा लेने कर दे मजबूर,
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर
सब के मुंह में पानी लाए जरुर
सुर्रर्र... सुर्रर्र... आमचूर...
No comments:
Post a Comment