बारिश की पहली फुहार से निकली
मिट्टी की सौंधीसी खुशबू पीकर
धरती का सीना फाड़कर
बोया बीज निकलता है पौधा बन कर
तो लगता है सब मुमकिन है...
मीठी नींदो में खोया होता है एक सपना
सुबह तडके से उठ कर
अपनी मेहनत से पुरा कर
सामने आता है सच बन कर
तो लगता है सब मुमकिन है...
हैरान होते होगे सब पेड-पौधे
नन्ही सी चिडिया का हौसला देखकर
चोच से एक एक तिनका बून कर
जब पुरा होता है घोंसला बनकर
तो लगता है सब मुमकिन है...
...........
No comments:
Post a Comment