*जिन्दगी में तुम हो, बंदगी में भी तुम ही
ख्वाबों में तुम हो, बाहों में भी तुम ही
**तुम बिन खाली लगती है ये जिन्दगानी
सच हो या हवाँ हो, पता नही तुम मेरी क्या हो
आशिकी में तुम हो, मौसिकी में भी तुम ही
जामों में तुम हो, शामों में भी तुम ही
दिल्लगी में तुम हो, दिल की लगी में भी तुम ही
फरियादों में तुम हो, इल्जामों में भी तुम ही
(Repeat **)
कलियों की नादानी में तुम हो,
फूलों की ताजगी में भी तुम ही
दिल की सादगी में तुम हो, आवारगी में भी तुम ही
रवानगी में तुम हो, मौजुदगी में भी तुम ही
राहों में तुम हो, मन्झिलों में भी तुम ही
(Repeat **)
(Repeat *&** to fade)
©मनमित 2021
........
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment