Wednesday, 23 June 2021

हिन्दी गीत

# फूल की तरह

कभी हया की लाली चढ़े गुलाब की तरह
कभी पूरा गुलशन महकाती जुही हो बारा माह
कभी खिल-खिलाता फूल हो गेंदा
कभी रातें सजाती रजनीगन्धा

जब भी मिलती, मिलती हो किसी फूल की तरह
महक जाती है जिन्दगी मेरी, रोशन होता साराजहाँ

कभी चमेली सी, उर्दू में लिखी आयतों की तरह
तो कभी मोगरे की खुशबू बिखेरती हो अप्सरा
कभी बन मे जलता दिल हो गुलमोहर का
या फिर सुबह सा उजला फूल सूरजमुखी का

जब भी मिलती, मिलती हो किसी फूल की तरह
महक जाती है जिन्दगी मेरी, रोशन होता साराजहाँ

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment