# अक्सर
दिल और दिमाग मे बनती नही अक्सर,
एक धरती है तो दुसरा है अम्बर।
पर दोनो ही मेरे है दुलारे,
एक हारे तो दुजा भी हारें।
........
# अदालत
दिल आये ऐसी है नजाकत,
बनाने वाले की माननी होगी शिद्दत।
हर चाहनेवाले की पूरी हो जाये मन्नत,
जब प्यार के कचेरी मे दिलों की चले अदालत।
........
# जुर्म
तुम बाहों में हो तो हर रात रंगीन है,
तुम साथ नही तो जीना भी जुर्म, संगीन है।
तुम्हारे होते किसी और की तारिफ करु,
ये सिर्फ तुम्हारी नही पुरे कायनात की तौहिन है।
........
# खुदा
एक दिन रब मिला मुझे,
कहने लगा ऐसे मायुस ना हो पगले।
जिन्दगी मे अगर सबको सबकुछ मिल जाता,
तो हर शक्स खुदा नही बन जाता।
........
# पत्थर दिल
यूँ पत्थर दिल सुनते-सुनते,
मोम सा पिघल गया ये दिल।
नजरों से तीर चलाते-चलाते,
इल्जाम हमी पर लगा गया कातिल।
........
# साथ
मैने कहा सुन मेरे मनमीत,
आज अकेले रहने को दिल करता है।
उसने कहा जिस बला से हम दिल चुके है,
वो तो तब से उसी के साथ रहता है।
........
# कुत्ते-कमीने
कुत्ते-कमीने कहनेवाले,
जिगरी दोस्त ही हो सकते है साले।
वरना वो जो पिते हैं जाम,
और उगलते है जहर के प्याले।
........
©मनमित 2021
No comments:
Post a Comment