Wednesday, 23 June 2021

हिन्दी गीत

# गुलबदन

महकते गुलशन से तुम्हें चुराऊँ
तितलियों की नजर से तुम्हे छुपाऊँ
भवरों से तुम्हे कैसे बचाऊं
काटों से कौनसा रिश्ता निभाऊँ

फूल नही, फूल से ज्यादा नाजुक हो तुम
ऐ गुलबदन इक बार बतलाना जरा,
तुम्हें कैसे सम्भालू, मैं कुछ समझ ना पाऊँ...

रब की चरणों से तुम्हे उठाऊँ
कब्र पर तुम्हे चढ़ाने ना दूँ
कोई गुलदस्ते से तुम्हे उडाऊँ
किसी गजरें मे बंधा मै कैसे सहूँ

फूल नही, फूल से ज्यादा नाजुक हो तुम
ऐ गुलबदन इक बार बतलाना जरा,
तुम्हें कैसे सम्भालू, मैं कुछ समझ ना पाऊँ...

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment