Tuesday, 12 October 2021

हिन्दी कविता

# माया

अक्सर देखा है भगवान भी हाथियार बनाते है,
इन्सान को मरवाने के वो ही तो औजार बनाते है
ऊपरवाले की भी अजब है ये माया,
कभी पता ही ना चले क्या खोया और क्या पाया
वरना वो गोली क्यों बनती,
जिससे इक माँ का बेटा शहीद होता है
और वो बारूद ही क्यों फटता,
जिससे इक सुहागन की माँग उजड़ जाती है

भगवान भी इन्सान से डरते है,
अमृत पीकर भी मरने की चिंता करते है
और कही इन्सान उनसे ताकतवर ना बन जाए,
इसलिए कभी बेकसूर को भी वो मरवाते है
वरना वो तलवार ही क्यों बनी,
जिसने गुरु गोबिंद सिंह की गर्दन छूने की जुर्रत की
और वो फाँसी का फंदा कैसे बना,
जिसने भगत सिंह का दम घोटने की हिम्मत की

भगवान भी इन्सानो से यूँ प्यार करते है,
के कोई उनके भी दिल मे बस जाते है
जब भी उनके बिना रहा ना जाता,
जल्द ही उन्हे वो पास बुला लेते है
वरना वो जहर कैसे बना होगा,
जिसने शेर शिवाजी की जान ली
वो जंजीर ही कैसे बनी होगी,
जिसने संभा जैसे फ़ौलाद को जखडे रखा

©मनमित 2021
........ 

No comments:

Post a Comment