Thursday, 14 October 2021

हिन्दी कविता

# उधार की जिन्दगी

साँसे गिनी चुनी है, उधार है प्यार भी
उधार का सिन्दूर है, उधार की है जिन्दगी
मुस्कान भी होटों पे इक कर्ज है,
फिर भी मुस्कुराना हमारा फर्ज है
आँखो का ये जो नूर है,
आँसुओ में बह ना जाए देखना जरूर है
आज ना कल तो सब को जाना है,
सूद समेत कर्ज चुकाना है,
जितना हो सके खुशी से जी लो,
उधार की है जिन्दगी आज ही पहचान लो

©मनमित 2021
........ 

No comments:

Post a Comment