# हिसाब
कितने लोग मिलें
कितनों से मिलने की तमन्ना थी
कितने आशिक हुए हमारें
कितनों से सिर्फ मुलाकात हुई
कितनों ने हाथ मिलाएँ
कितनों ने हाथ मिलाके लकीरें भी बदल दी
पर किस्मत का कोई मारा भी क्या रखे हिसाब
जब हाथ ही छोटे पडने लगें
और लकीरें बढने लगी बेहिसाब
कितने लोग मिलें
कितनों से आँखे मिली
कितने दिल को छू गएँ
कितनों की साँसों से साँसे उलझी
कितनों ने नए रास्ते अपनाएँ
कितने हमारे नक्शे कदम पर चलें
फूल से नाजुक तेवर है वो क्या रखे हिसाब
कितनों के नसीब काँटे हैं
और कितनों के नसीब हैं शबाब
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment