# शायर
ममता की गोद मे सुना कबीर था
छंदों में होती पिता से गुफ्तगू थी
मै शायर तो न था जनम से
बस शायर बनना ही मेरा करम था
घर मे शायराना माहौल था
शौक से मुशायरों में आना-जाना था
दोस्तों से ज्यादा लगाव था किताबों से
बस शायर बनना ही मेरा धरम था
कानों पर पडता सुरीला संगीत था
कही नाकाम मुहोब्बत का भी हाथ था
बहुत कुछ कहने को था दिल मे
बस शायर बनना ही मेरा चरम था
कुछ लफ्जों का था हम से राबता
कभी आयतों ने दिया था वास्ता
शायरी के लिए कुछ पल चुराएँ थे जिन्दगी से
बस शायर बनना ही मेरा परम था
©मनमित 2021
........
No comments:
Post a Comment