Tuesday, 27 July 2021

हिन्दी गीत

# शूक्रिया

हर परेशानी हालात से नही,
खयालात से होती है
और तकलीफें जरूरतें नही,
ख्वाइशें बढाती है
मुश्किल वक्त है तो गुजर जायेगा,
गिरा हुआ हर शक्स संभल जाएगा
हँस के गुजारों तो जिन्दगी सुधार लोगे,
रोओगे तो रोते ही रह जाओगे

*जो मिला है उसका शुक्र आदा करो,
तो जिन्दगी में ऊचाँ उठोगे
हरदम गीले-शिकवे ही करोगे,
तो धरें के धरें निचेही रह जाओगे

दिन रोशन है सूरज से,
और रात में चाँद मुस्कुरातां है
हर सुबह के बाद दिन,
और दिन के बाद शाम होती है
हर शाम उदास या रंगीन नही होती,
फर्क देखनेवाले की नजर में होता है
सूरज उगता हो या ढलता जिसे भी चाहो,
आखिर एक सी रोशनी बिखेरता पाओगे
(Repeat *)

हर पल उपरवाले की होती है आजमाईश,
वो देखता है किसमें कितनी है तपिश
परखता है कौन टूट जाता है,
और कौन करता है सब्र
वो ही समझता है किसे दे जिन्दगी,
और किसेके नसीब लिखें कब्र
जैसी करनी वैसी भरनी को जब जानो,
सच मानो गहरी नीन्द से तब ही जागोगे
(Repeat *)

हर उम्र के कुछ मकाम होते है,
हर किये-कराये के अलग आयाम होते है
हर रोज अंधेरा ही नही होता,
कभी चांदनी रात भी होती है
सुख अहंकार को,
और दुख धैर्य को आजमाता है
रब का शुक्रगुजार होके खुशियाँ मनाओगे,
तो अपने अंदर इन्सानियत को निखरता पाओगे
(Repeat * to fade)

©मनमित 2021
.......

No comments:

Post a Comment