Friday, 2 July 2021
हिन्दी गाना
# लोग क्या कहेंगे
*लोग क्या कहेंगे ये फिक्र छोड दो,
वो जो भी कहें उनको कहने दो
**कहनेवाले कहेंगे, करनेवाले करेंगे,
डरनेवाले डरेंगे, मरनेवाले क्या खाक जिएंगे?
रंग-रूप, नक्श-नयन ये तो उपरवाले की है मर्जी,
उम्र के साथ खूबसूरती ढल जाएगी
सिरत ही कल आपकी सुरत बन जाएगी,
कर्म करते रहो, बस इतनी ही है आज अर्जी
खुद को चाहना भी है खुदा की बंदगी,
नही सिर्फ खुदगर्जी
जरा दिल में झाँक कर देखो,
आपके अंदर भी वही बसता है
बस यही एक बात सच्ची है,
बाकी सब है फर्जी
देखनेवाले तो देखते रह जाएंगे,
दिखानेवाले दिखा कर जाएंगे
(Repeat **)
आज की बात है आज ही कर लो,
गाना चाहो तो खुल के गा लो
अपनी आवाज बुलंद कर लो,
दिल में आया तो बोल दो
मन के दरवाजे खोल दो,
जिनको सुनना है वो सुनेंगे
आने वाले आयेंगे, जानेवाले जायेंगे
(Repeat **)
इधर उधर देख के चलोगे तो गिर जाओगे,
नक्शे कदम चलो तो मंझिल को जल्द पाओगे
सोच आपकी सही है, तो दिल पर कर लो यकिन
जो दिल को लगे सही, आप करो वही
सोचने वाले सोचेंगे, करनेवाले कर जाएंगे
(Repeat **)
(Repeat **&*&** to fade)
©मनमित 2021
........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment