Saturday, 27 March 2021

हिन्दी गीत

# कैसी है ये चाहत

कैसी है ये चाहत,
दिलकशी क्यों चाहे इजाजत
किस्मत रहे तो हो जाता है प्यार,
नसिब में लिखा हो तो मिल जाता है यार

कैसी है ये चाहत,
मस्ती भरी है हसरत
खूबसूरती ऐसी की धड़कन रुक जाए देख एकनजर,
और सिरत यूँ के दिल तक पहुंचे नजरों से डगर

*कोई अपना लगता है, कोई सपना लगता है
कोई मिल जाता है, कोई बिछ्ड जाता है
कोई-कोई रह जाता है दिलों मे यादें बनकर
पर जिंदगी के हर मोड पर मिलती है चाहत
हरबार एक नया रुप लेकर...


कैसी है ये चाहत,
उन्स है या खुदा की रहमत
आशिकी रंग लायेगी वो कर ले अगर इज़हार,
आबाद हो दिल का गुलशन जो ले आए वो बहार

कैसी है ये चाहत,
हवस भरी है जिस्म की हर हरकत
दिल भी ना समझा क्या है ये चक्कर,
ऐसे है मिजाज के पागल सा घुमाए वो दर-बदर
(Repeat*)


कैसी है ये चाहत,
आँखे बयाँ करती है हकीकत
होंट कितना भी कर ले इन्कार,
छू कर देख लो अगर खुद पर नही एतबार

कैसी है ये चाहत,
बगावत है या है अकिदत
उम्र का तकाजा है होता नही जरा सबर
टूट रहा है ईमान फिर भी हुस्न है बेफिकर
(Repeat*)


कैसी है ये चाहत,
इष्क है या है जरुरत
बूत बना है जिस्म जब से दिल हुआ है फरार,
सपने सच हो जाए तब आए दिल को करार

कैसी है ये चाहत,
कातिलाना है ये मुहोब्बत
दर्द का मारा ये दिल रह रह के करे पुकार,
बेकसूर है, मासूम है बेवजाह हुआ है शिकार
(Repeat*)


कैसी है ये चाहत,
चाहू या करु इबादत
राज वो जाने कुछ कहे बगैर,
बैठे बिठाये कर लाए रब की सैर

कैसी है ये चाहत,
जैसे कुदरत की है इनायत
हुस्न भी और हुनर भी ऐसा हो हमसफर
और जीन्दगी बन जाए जन्नत का सफर
(Repeat*)


कैसी है ये चाहत,
जुनून है या बन गयी है आदत
अब खुदा से सिर्फ इतनी है तकरार,
उनके आने तक करता रहू इंतजार

कैसी है ये चाहत,
कोन करे किसकी वकालत
जिते वही जिसका हो मुकद्दर,
हार के जिते दिलों को वही है यहा सिकंदर
(Repeat*)


कैसी है ये चाहत,
मौत है या है कयामत
बस जिन्दा रहू उनकी जब आए कोई खबर,
या इधर जान निकल जाए और वो रहे बेखबर

कैसी है ये चाहत,
फितरत है या बदली है नियत
किस्मत का क्या कहिये क्यों चाहे निसार,
युहीँ तडपते रहें या छोड जाएं संसार
(Repeat*)

©मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment