Sunday, 21 March 2021
हिन्दी कविता
# वो
मन मे उमंग हो,
दिल मे तरंग हो
तो मान लो वो पास है,
मौजों का एहसास है
जो दिलकश है मंझिल से भी,
खूबसूरत है साहिल से भी
कौन है, कैसा है
आस्मान का सितारा, प्यारा सा है मेहजबीं
आँखो में नूर हो,
चेहरे पर सुरुर हो
तो जान लो वो यहीं है,
जैसे सासों का साथ है
जो हसीन है हूर से भी,
काबिल है कामयाबी से भी
कौन है, कैसा है
पर्बत से उँचा, जो ना ढहता है कभी
होटों पें मुस्कान हो,
कानों में गूंजे उसका ही नाम हो
तो कह दो तुम्हे इष्क है,
हुस्न का वोही मालिक है
रब है-खुदा है, सबसे प्यारा है जो भी
यहां है-वहां है, कल भी था है आज भी
कौन है, कैसा है
आरमान सबसे न्यारा, जो चाहते है सभी
- मनमित 2021
........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment