Thursday, 19 November 2020

Hindi Poetry

# ये गलियां 

जुल्फों के अंधेरों में घुटन सी है,
पर अरमानों से रोशन है रातों की ये रंग-रलिया 

जुबां पर मीठे बोल और नजरों में गुस्ताखी सी है,
पर दिल से बरसती हैं गालियां

हुस्न बेपर्दा है यहां और बेशर्म है नज़दीकियां...

*शहर से दूर बस्ती है बदनाम सी ये गलियां,
न जाने रोज कितनी मसल जाती है पैरों तले
यूही मासूम सी कलियां

**ये गलियां... ये गलियां...
उलझी सी है कईं पहेलियां,
तुम्हें भी उलझा देगी जैसे कोई भूल-भुलैया


लोग आते हैं चले जाते हैं,
पीछे रह जाती है परेशानियां

कहीं ख्वाबों का वास्ता, कहीं उम्मीदों का दामन,
तो कभी तोहफे में मिलती कानों की बालियां

बेनाम से रिश्ते हैं, कस्मे-वादे, उसूलों से परे ये दुनिया
(repeat*&**)


आंखों में है नमी और काजल फैला हुआ,
मासूम से चेहरे हैं पर नादान है जवानियां

होटों पर सुखी लाली और आंचल है ढला हुआ,
हवस के शिकार है सभी, हर शख्स है यहाँ छलिया

प्यार यहां बस्ता नहीं, पर जिस्म का बाजार सस्ता है
ऐसी ये मजबूरियां (repeat*&**)


पेट के वास्ते तन बिक गया है,
बिस्तर है सोने को पर छिन सी गई है निंदिया

अरमान बंद है तालों में, और सपनों की लाशें हैं यहां-वहां
शोर-भरा सन्नाटा है और चीखती- चिल्लाती सिसकियां

जीते जी खत्म ना होगी, जब तकदीरों में लिखी है सिर्फ बदनामियां (repeat*&**)

........

No comments:

Post a Comment