कब्र के फूल
तेरे कब्र की थोड़ी मिट्टी साथ लाया था,
जब देखा था कब्र पर खिले खूबसूरत फूलों को
तब लगा था तुम ही मुस्कुरा रहे हो उन फूलों की रूह बनकर
सोचा मैं भी वही फूल उगा लू,
इसी बहाने तुम्हें फिर से पा लू और प्यार जताऊ जी भरकर
भंवरों को भी देखा था तुम्हें तुम्हारे इर्द-गिर्द मंडराते हुए,
शायद मेरी तरह उनका भी दिल आया हो तुम पर,
और हमेशा की तरह तुम भी दोनों हाथों से खुशबू रहे थे बिखेर
वहीं खुशबू तुम्हारे पास आने से आती थी,
मेरी सांसो को महकाती थी
वही छुअन जो सीने में हलचल मचाती थी,
जब तुम मेरी बाहों में समाती थी
ना अब वो खुशबू रही ना वो छुअन,
बस तुम्हारी यादें है और ये तनहा मन
रात होते ही अपनी पंखुड़ियां बंद कर लेते हैं ये फूल,
जैसे मेरे इंतजार में अपनी पलकें मूंद लेती थी तुम
मै सपनों में होता था और तुम सारी दुनिया से बेखबर
दिल दहे उठता था, जब सुबह पत्तों पर ओस की बूंद जैसे आंसू मिलते थे छलके हुए तुम्हारे गालों पर,
जब मैं सवाल करता था तुम बात को टाल देती थी शायद हमारा मिलना सिर्फ सपनोमे ही नसिब है यह कह कर
दिन तो ढल जाते थे, नहीं गुजरती थी रात
होठों पर हंसी थी पर दिल में दफनाए थे जज्बात
आज भी याद है वो कहना तुम्हारा,चाहे कुछभी हो जाए मगर
साथ निभायेंगे उम्र भर
तुम्हारे कब्र की मीट्टी साथ लिए,
सपनों मे तुम्हारे खो जाता हूं,
लो आज आखरी नींद मैं सो जाता हूं
कही मेरी कमी होगी,
कही आखों मे नमि होगी
फिर भी चार कन्धे ले जायेंगे सबकुछ भुलकर
तेरे कब्र की जो थोड़ी मिट्टी मैंने साथ लाई थी,
मेरे कब्र की मिट्टी के साथ मिला देंगे
जीते जी तो ना मिल पाए हम कब्र में ही साथ जी लेंगे हम कब्र के फूल बनकर
No comments:
Post a Comment