Wednesday, 24 February 2021

हिन्दी पोएट्री

# दो हजार इक किस

ये क्या किया तूने दो हजार उन्नीस,
क्या क्या सहा हमने ए दो हजार बीस

अब बस हुआ बहुत झेल लिया,
ऐ दो हजार तू देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

ये कैसा साला वक्त था, सिर्फ सवाल ही सवाल थे
जवाबों के भी सवाल थे, पर सवालों के जवाब नही

आखों ही आखों मे होती थी बाते,
खत्म हुई थी सारी मुलाकाते

क्या कुछ नही ले गया यूँ जाते जाते, दो हजार बीस
बस आशा की एक किरन लाना तू आते आते,
दो हजार इक्कीस

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

परदा किया ऐसे के इक मुस्कान के लिये तरस गये,
क्या गुन्हा किया के पुरे साल युहीं मुहँ छुपाते फिरे

सबसे दुरिया बन गई, जुदा हो गए सपने, 
छुना तो दूर पास आने से भी डरने लगे अपने

हात धोते धोते जींदगानी थी खोई,
और अपनों से हात धो बैठा था कहीं कोई

कैसे कैसे सद्मोँ से गुजरी ये जिंदगी,
खत्म होने को है खुदा आज तेरी बंदगी 

तब किसी ने कुछ ना कहा, चलता था उन्नीस-बीस
पर अब देखा ना जाये, जान की ऐसी नुमाइश

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

अब तक जिंदा होने की, जो निशानी मानी जाती थी
वही साँसे रुकने लगी थी, और धडकने बढने लगी थी

किसी को खुशबू नही आ रही थी,
और कोई कहे स्वाद नही आता

दिल के अरमान सारे मिट से गये थे,
क्या सही क्या था गलत, किस को था पता

अस्पताल से घर आए जिनका था नसिब,
कही अंतिम संस्कार भी ना हो पाए ऐसे भी थे बद-नसिब

घासलेट कोने मे था पडा हात में थी माचीस,
चारो कान्धे थक गये थे और एडियाँ गई थी घीस 

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

एक छिंक ने दुनिया से कर दिया था जुदा,
हर चेहरे की रौनक हुई थी गुमशूदा 

जीने की चाहत जैसे खत्म होने चली थी
खिडकियों से झाँकती जिंदगानी देखकर, 
घुटन सी होने लगी थी

क्या अपने, क्या पराये
सब के चेहरे एक से लगने लगे थे,
दरवाजे पर दस्तक तो भूल सी गई थी

सेहरा बांधे मास्क का जैसे बैठे थे दुल्हें,
ख्वाईशों की बारात तो दर से कब की लौट गयी थी

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

आखों से आँसू भी सूख गये थे रोते-रोते,
एक जमाना गुजरा था युहीँ सोते-सोते

पर सपनों मे भी न था पहिले सा मजा,
न जाने किसने किया था जुर्म,
और किसको मिल रही थी सजा

बदल गयी थी जिने की जरुरते,
हो ना हो रोटी, कपडा और मकान 

घर पर चाहीये था 4G Wi-Fi,
और बगल में हो दवा की दुकान

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

हाथों पे हांथ धरे बैठे थे काम करने वाले हाथ,
जीन पे था भरोसा वही छोड रहे थे साथ

कही काम तो कही छिन गयी थी रोटी,
और कोई सुना रहा था किस्मत को खरी-खोटी

जिंदगी बनी थी मुश्किल, और मौत लग रही थी आसान
मर रहे थे मातम करने वाले, लाते-लाते मौत का सामान

भीड लगी थी मुर्दाघरों मे, नुक्कड-मोहले थे सुन-सान 
खाली-खाली थी बस्ती, घर लग रहा था समशान

बहुत कुछ सीखा दिया तूने ए दो हजार बीस,
अब सिर्फ देना लाइफ का प्यारा सा इक किस

- मनमित 2021
........

No comments:

Post a Comment